फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बाढ़ पीड़ित पर हमला, ग्रामीणों ने आरोपियों को दौड़ाकर पीटा

Sun, 16 Nov 2025 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-32, धारा नगरी में मारपीट के बाद पूछताछ करती पुलिस। स्रोत: जागरुक पाठक
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गंगा की बाढ़ में गांव कटने के बाद कई साल पहले खरीदे गए प्लॉट में टिनशेड डालकर रह रहे एक परिवार पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। उसका टिनशेड तोड़ दिया और सामान नाले में फेंक दिया।
विज्ञापन

हमलाकर कटरी की ओर भागे आरोपियों को ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को थाने में बैठा लिया। मुख्य आरोपी लापता हो गया।
मऊदरवाजा थाने का गांव ठटा की मड़ैया गंगा की बाढ़ से पूरी तरह कट गया है। वहां के निवासी रामबख्श कई साल पहले धारानगरी में खरीदे गए प्लॉट में टिनशेड व पॉलिथीन डालकर परिवार सहित रहने लगे। शनिवार दोपहर तीन बजे के करीब एक आरोपी ने 25-30 लोगों के साथ हमला बोल दिया। टिनशेड, पॉलिथीन फाड़ दी। घरेलू सामान नाले में फेंक दिया।
घटना को अंजाम देकर कटरी क्षेत्र में भागे दबंगों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। आरोपियों में दो कांशीराम कॉलोनी के हिस्ट्रीशीटर भी शामिल थे।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने दोनों हिस्ट्रीशीटर समेत पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। मुख्य आरोपी मौके से फरार है। ग्रामीणों ने हमलावरों की बाइकों को ट्रैक्टर चढ़ाकर तोड़ दिया। रामबक्श के भतीजे रामतीर्थ राजपूत ने बताया कि 35 साल पहले जमीन खरीदी थी। दूसरे पक्ष ने उसमें एक सरकारी शौचालय बनवा दिया था। पूरा गांव कटने के बाद मजबूरी में अपने खाली प्लॉट पर चाचा परिवार सहित रहने लगे।
थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने बताया कि रामबक्श की जमीन है। दूसरा पक्ष कब्जा करना चाहता है। दबंगई में वहां हमला बोला गया था। हिस्ट्रीशीटर समेत कई हिरासत में हैं। वह सख्त कार्रवाई करेंगे।

फोटो-32, धारा नगरी में मारपीट के बाद पूछताछ करती पुलिस। स्रोत: जागरुक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें