फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पांचाल घाट पुल की मरम्मत से पांच किमी तक जाम

विज्ञापन
फोटो-20 पांचाल घाट चौराहा पर जाम में फंसे वाहन। संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। इटावा-बरेली हाईवे पर स्थित पांचाल घाट पुल की मरम्मत के कारण मंगलवार को जमापुर से मसेनी चौराहा तक करीब पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया। दिनभर वाहन रेंगते रहे और तेज धूप व उमस के बीच लोग घंटों जाम में फंसे रहे। दोपहिया वाहन चालकों और स्कूल से लौट रहे बच्चों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन




राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने पुल की मरम्मत के लिए 15 दिनों का एकतरफा यातायात लागू किया था। यह कार्य 6 जुलाई को शुरू हुआ था और 15 जुलाई तक पूरा करने का लक्ष्य था। हालांकि, खराब मौसम और लगातार भारी यातायात के कारण काम तय समय में पूरा नहीं हो सका। मंगलवार को कर्मचारियों ने पुल के बड़े जोड़ खोलकर उनकी मरम्मत शुरू की। इससे यातायात कुछ समय के लिए पूरी तरह रोकना पड़ा। इसके बाद मसेनी चौराहा से जमापुर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम के दौरान पुलिस और यातायात कर्मी कड़ी धूप में दोनों ओर वाहनों का संचालन कराते रहे। स्कूलों की छुट्टी के समय कई बसें और वैन भी जाम में फंस गईं।

एनएचएआई के स्थल अभियंता विश्वास मिश्रा ने बताया कि एकतरफा यातायात की अनुमति 15 दिनों के लिए मिली थी। मौसम और यातायात के कारण कार्य प्रभावित हुआ है। अभी कुछ और जोड़ों की मरम्मत बाकी है। बताया कि 18 जुलाई तक कार्य पूरा करने का प्रयास है। कम श्रमिक लगाने के सवाल पर कहा कि मरम्मत में आवश्यक श्रमिक लगातार काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

फोटो-21 पांचाल घाट चौराहा स्थित कैंट रोड पर जाम में फंसी स्कूली वैन में बैठे बच्चे। संवाद

पुलिस अंकल, जाम खुलवा दो... बहुत गर्मी लग रही है
पांचाल घाट चौराहे पर जाम में फंसी एक स्कूल वैन में बैठे मासूम बच्चों की परेशानी देखकर राहगीर भी ठहर गए। स्कूल वैन में बैठा कोई बच्चा कॉपी से हवा कर रहा था तो कोई पानी पीकर गर्मी से राहत पाने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान यातायात नियंत्रित कर रहे एक पुलिसकर्मी को देखकर बच्चों ने आवाज लगाई, पुलिस अंकल, जल्दी जाम खुलवा दो... बहुत गर्मी लग रही है, घर जाना है। बच्चों की मासूम पुकार सुनकर वहां मौजूद लोग भी मुस्कुरा दिए, जबकि पुलिसकर्मी तेजी से यातायात सुचारु कराने में जुटा रहा।

फोटो-20 पांचाल घाट चौराहा पर जाम में फंसे वाहन। संवाद

फोटो-20 पांचाल घाट चौराहा पर जाम में फंसे वाहन। संवाद

फोटो-20 पांचाल घाट चौराहा पर जाम में फंसे वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें