फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: शिविर में नहीं पहुंचे आईएमए के पांच डॉक्टर

Sat, 20 Sep 2025 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो -28, सीएचसी बरौन के शिविर में मरीज देखते विशेषज्ञ डॉक्टर। संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सेवा पखवाड़े के तहत सीएचसी बरौन में शुक्रवार को विशेषज्ञ डॉक्टरों ने स्वास्थ्य शिविर लगाया। इसमें नामित 10 डॉक्टरों में आईएमए के पांच डॉक्टरों ने किनारा कर लिया। शिविर में मरीजों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी है। इससे शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने प्रत्येक सीएचसी में शिविर की तिथि निर्धारित कर आईएमए के विशेषज्ञ डॉक्टर भी नामित किए।
इसके चलते सीएचसी बरौन में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें नामित 10 डॉक्टरों में आईएमए के जिलाध्यक्ष फिजीशियन डॉ.विपुल अग्रवाल, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.नमिता दास, ईएनटी डॉ.रजत गोयल, एनेस्थेटिस्ट डॉ.अरुण कुमार यादव, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.वीके गुप्ता, डेंटल सर्जन डॉ.तरुण वर्मा ने शिविर में मरीज देखे।
विज्ञापन

इस दौरान मरीजों की भीड़ लगी रही। कई मरीज तो बिना पंजीकरण कराए ही विशेषज्ञ डॉक्टरों को दिखाया और दवाई लेकर चले गए। शिविर में एसीएमओ डॉ.दलवीर सिंह पूरे समय मौजूद रहे। सीएचसी प्रभारी डॉ.अनुराग कुशवाहा ने बताया कि शिविर 214 मरीजों का पंजीकरण किया गया। जबकि 300 से अधिक मरीजों ने डॉक्टरों को दिखाकर दवाई ली। बताया गया कि 10 में से पांच डॉक्टर नहीं पहुंचे।
आईएमए के नेत्र सर्जन डॉ.पी कुजूर, मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ.पीके मांगलिक, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ.विकास अग्रवाल, सर्जन डॉ.ऋषिकांत जैन शिविर में अपनी सेवाएं देने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें