भोपतपट्टी के पास हुई घटना स्थल की जांच पड़ताल करते दरोगा रामकेश।
- फोटो : FARRUKHABAD
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव भोपतपट्टी के निकट रविवार सुबह मछली विक्रेता का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। जानकारी पर वहां भीड़ लग गई। सूचना पर परिजनों के पहुंचते ही कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
शहर के मोहल्ला तलैया फजल इमाम निवासी शिवलाल बाथम का पुत्र दिनेश (20) शनिवार दोपहर घर से निकला था। देर शाम तक वापस घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चल सका।
सुबह भोपतपट्टी निवासी कुछ मछली विक्रेता रेलवे लाइन की ओर से गुजरे तो दिनेश का शव पड़ा देख उन्होंने परिजनों को सूचना दी। तब तक वहां स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। परिजनों के पहुंचते ही कोहराम मच गया। युवक के सिर में गंभीर चोट है। पिता शिवलाल ने बताया कि दिनेश की जेब से 2500 रुपये व मोबाइल गायब है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।