फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दी गालियां, फिर देसी घी देने के वादे पर पिघल गए दरोगा जी

विज्ञापन
विज्ञापन
देसी घी देने के वादे पर पिघले दरोगा जी
विज्ञापन

पहले दीवान कहने पर शिकायतकर्ता को दी जाति सूचक गालियां
क्रासर
शिकायकर्ता, दरोगा में बातचीत का ऑडियो वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। शिकायतकर्ता ने फोन पर दीवान जी कह दिया तो दरोगा इस कदर भड़क गए कि जाति सूचक गालियां देने लगे। लेकिन जब शिकायतकर्ता ने देसी घी पहुंचने का वादा कर दिया तो वह पिघल गए और बोले एक घंटे में कमरे पर आकर मुझसे मिलो। शिकायतकर्ता और दरोगा की बातचीत का ऑडियो वायरल होने पर चर्चा शुरू हो गई। बात थाने पर पहुंची तो दरोगा ने ऑडियो में अपनी आवाज होने से इनकार कर दिया।
वायरल ऑडियो बलीपुर के युवक और हल्का नंबर चार के दरोगा डीपी गौतम का बताया जा रहा है। फोन करने वाले ने दरोगा को दीवान कहकर संबोधित कर बताया कि झोपड़ी के पास मनोज नाम का युवक घूम रहा है। दीवान कहने से खफा दरोगा ने पहले फोन करने वाले को दरोगा व दीवान का अंतर समझाया फिर जाति सूचक गाली दी। फोन करने वाले ने कई बार अनुरोध किया, कहा कि गलती से उसके मुंह से दरोगा की जगह दीवान निकल गया। दरोगा ने दूसरे पक्ष से निपटने के लिए उसे ईंट-पत्थर जमा करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोन करने वाले ने कहा कि आप कमरे पर मिले, मैं खोया लेकर पहुंच रहा हूं। दरोगा ने खोया लेने से मना दिया, बोले देसी घी लेकर आओ। उसने कुछ दिनों में देसी घी बनाकर देने का वादा किया, इस पर दरोगा जी पिघल गए और कहा कि एक घंटे बाद कमरे पर आकर मिलो। दरोगा डीपी गौतम ने बताया कि आवाज उनकी नहीं है। एसओ अंकुश राघव ने बताया कि वायरल ऑडियो के बारे में जानकारी हुई है। दरोगा से इस बारे में बात करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें