फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सेमीफाइनल जीतकर फिरोजाबाद की टीम फाइनल में पहुंची

Tue, 21 Jan 2025 10:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
एसएनएम काॅलेज मैदान में क्रिकेट खेलते खिलाड़ी। - फोटो : एसएनएम काॅलेज मैदान में क्रिकेट खेलते खिलाड़ी।
विज्ञापन
कायमगंज। ज्ञान कप क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मैच में फिरोजबाद की टीम ने अलीगढ़ की टीम को 40 रनों से मैच हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन


एसएनएम के मैदान पर हो रहे ज्ञान कप क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को फिरोजबाद व अलीगढ़ टीम के बीच प्रथम सेमीफाइनल मैच खेला गया।अलीगढ़ की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।फिरोजाबाद की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 191 रनों का बड़ा स्कोर बनाकर खड़ा कर दिया।
फिरोजबाद टीम के बल्लेबाज सुधांशु चौरसिया ने 91 रन बनाकर बेहतर प्रदर्शन किया।गौरव डांगर ने 42 रन व सतनाम सिंह ने 23 रन बनाए।अलीगढ़ की ओर से अनुभव सिंह ने 10 रन देकर 4 विकेट लिए। इसके जवाब में अलीगढ़ की टीम 151 रन बनाकर धराशायी हो गई।हसन रिजवान ने 32 रन व अनुभव सिंह ने 23 रन बनाए।फिरोजबाद के खिलाड़ी सतनाम सिंह व विश्वदीप ने दो दो विकेट लिए।फिरोजबाद ने 40 रनों से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच सतनाम सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सत्यप्रकाश अग्रवाल व भाजपा नेता डॉ मिथलेश अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि रश्मि दुबे, आयोजक मनोज तिवारी, आनंद सिद्धार्थ, विशन दीक्षित, आमोद शर्मा, विकास सक्सेना, धीरज अग्रवाल, मुन्ना अग्रवाल, आसिफ, आमरदीप दीक्षित, अशोक वर्मा, विष्णु चतुर्वेदी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें