फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मुकदमे की रंजिश में फायरिंग, पथराव से युवक घायल

Wed, 08 Oct 2025 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-27,कमालगंज सीएचसी में भर्ती घायल सलमान।संवाद
विज्ञापन
कमालगंज। थाना क्षेत्र के गांव गौसपुर में मंगलवार शाम पुराने मुकदमे की रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग हुई। लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने से इलाके में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

झगड़े में एक युवक घायल हो गया, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी मो. मान का गांव के शकील और आरिफ से पुराने मुकदमे को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार शाम दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। इसी दौरान सलमान (28) को सिर में चोट लगी और उसकी कोहनी को छूकर गोली निकल गई। पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया।

इधर, अनवार हुसैन ने थाने में तहरीर दी कि उनका पुत्र सलमान जब पप्पू आतिशबाजी वाले के घर के पास से गुजर रहा था, तभी रेहान, अमन, सलमान और सोहेल ने फायरिंग कर दी। वहीं, आरिफ की पत्नी तहसीन बेगम ने मान, अरशद, शिबलु, सलमान और वसीम पर चार साल पुराने मुंबई के मुकदमे में समझौते का दबाव बनाकर दरवाजे पर आकर गाली-गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि रंजिश के चलते विवाद हुआ है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें