फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, पिता को छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कमालगंज। घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देकर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पिता की तबीयत गड़बड़ होने पर उन्हें छोड़ दिया। आरोपी युवक का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के बिंजी दरौरा निवासी इंद्रपाल ने गांव के रणधीर, सुधीर व समरपाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें कहा कि शनिवार को उसके घर गांव का लुट्टन आया था। तभी यह लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए और लुट्टन के साथ गाली-गलौज कर जान से मारने का प्रयास करने लगे थे। इस पर उसने बीच बचाव किया तो इन लोगों ने लुट्टन को जान से मारने की धमकी देते हुए हवाई फायरिंग कर दी थी। मामले में पुलिस ने सुधीर व उसके दिव्यांग पिता समरपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। तबीयत खराब होने के कारण समरपाल को छोड़ दिया। थानाध्यक्ष संदीप कुमार गौतम ने बताया कि समरपाल की तबीयत पहले से ही खराब थी। थाने में पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें