फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: आतिशबाजी से लदा लोडर पकड़ा, मालिक फरार

Sat, 11 Oct 2025 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-24, पकड़े गए लोडर में लदी आतिशबाजी के पास मौजूद चालक। संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद मैनपुरी से लोडर में लाई जा रही आतिशबाजी को सेंट्रल जेल चौराहे के पास पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के सामने चालक ने 22 गत्ते आतिशबाजी लदी होने की बात कही। हालांकि पुलिस 11 गत्ते होना बता रही है। मौके से मालिक फरार है, जबकि चालक पुलिस के कब्जे में है।
फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस ने सेंट्रल जेल चौराहे से कुछ आगे पवन कोल्ड के पास शुक्रवार दोपहर तीन बजे के करीब आतिशबाजी से भरा लोडर पकड़ लिया। इस दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने चालक से पूछताछ की। मौके पर की गई गिनती के दौरान लोडर पर 22 गत्ते लदे होना बताया गया। मौका पाकर आतिशबाजी का मालिक फरार हो गया। पुलिस आतिशबाजी भरा वाहन अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि लोडर में 22 नहीं बल्कि 11 गत्ते भरे थे। उसे कब्जे में ले लिया है। चालक ने अपना नाम मैनपुरी जिला व थाना के गांव अंबरपुर का निवासी विजेंद्र पाल बताया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि वह आतिशबाजी रिषभ कश्यप के यहां उतारने जा रहा था। चालक के पास आतिशबाजी के बिल नहीं थे। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें