शहर की आवास विकास कालोनी स्थित भाजपा कार्यालय में राम मंदिर का शिलान्यास होने की खुशी मनातीं भाज?
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। दशकों के इंतजार के बाद बुधवार को अयोध्या में हुए राम मंदिर के निर्माण को भूमि पूजन के अवसर पर भाजपा कार्यालय में जश्न मनाया गया। जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में आतिशबाजी छुड़ाकर खुशी में मिठाई वितरित की गई। इस दौरान श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे।
आवास विकास कालोनी स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम हुआ। जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, सांसद मुकेश राजपूत, सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत, प्रांशु दत्त द्विवेदी आदि ने यहां टीवी पर भूमि पूजन देखा। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बबिता पाठक, ममता सक्सेना, सुमन राठौर, निहारिका पटेल, रमला राठौर, रजनी गुप्ता, श्वेता कुशवाह ने ढोलक की थाप पर प्रभु श्रीराम के भजन गाए। सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि आज का दिन राम भक्तों के लिए ऐतिहासिक है।
लंबे संघर्ष के बाद प्रभु राम के मंदिर निर्माण का मौका आया। जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा करोड़ों हिंदुओं की आस्था के प्रतीक प्रभु राम के मंदिर निर्माण का सपना साकार हुआ। पार्टी कार्यालय गेट पर आतिशबाजी छुड़ाकर व मिठाई वितरण कर खुशी मनाई गई। हिमांशु गुप्ता, शैलेंद्र सिंह राठौर, संजीव गुप्ता, पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता, प्रभात अवस्थी, शिवम दुबे, अतुल दीक्षित, शिवांग रस्तोगी, पीयूष त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।