फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के दौरान प्रसूता की मौत

विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में गमगीन बैठे विनीता के परिजन। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पांच दिन पहले बच्चे को जन्म देने के बाद बुखार आने पर उसे झोलाछाप से दवा दिलाई गई। इसके बाद शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रसूता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के गांव ऊगरपुर निवासी तोताराम की पत्नी विनीता (22) ने एक अगस्त को पुत्र को जन्म दिया। चार अगस्त को उसे हल्का बुखार आया, तो गांव के ही एक झोलाछाप से दवा दिला दी गई। हालत खराब हुई तो नाला मछरट्टा स्थित एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। वहां उसने दम तोड़ दिया। पति तोताराम की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। कटरी धर्मपुर गांव निवासी विनीता के भाई नेत्रपाल ने बताया कि बहन काफी खुश थी। पहला बच्चा हुआ था। गांव में इलाज के चलते कोई दिक्कत हुई है। वह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद तहरीर देंगे। बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है। विनीता के आठ भाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें