फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन झोपड़ियों में लगी आग, गृहस्थी का सामान हुआ राख

विज्ञापन
गांव आजादनगर भटपुरा में लगी आग को बुझाते ग्रामीण। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
तीन झोपड़ियों में लगी आग, गृहस्थी का सामान राख
विज्ञापन

कमालगंज। गांव आजाद नगर में मस्जिद के पास विद्युत लाइनें आपस में टकराने से निकली चिंगारी से पतेल के ढेर में आग लग गई। तेज हवा में चिंगारी उड़कर 50 मीटर दूर स्थित झोपड़ी पर गिरी। इससे तीन झोपड़ियों में भीषण आग लग गई। आसपास के ग्रामीणों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर फायर ब्रिगेड को जानकारी दी।
आजाद नगर भटपुरा निवासी इरफान अली के घर के सामने पतेल का ढेर लगा था। इसके ऊपर से विद्युत लाइन गुजरी है। शनिवार सुबह करीब पौने 10 बजे तार आपस में टकराने से निकली चिंगारी पतेल के ढेर पर गिरी। इससे आग लग गई। तेज हवा से चिंगारी उड़ने से 50 मीटर दूर स्थित मो. इस्लाम, मो. शकूर व मो. खुशनूर की झोपड़ियों में भीषण आग लग गई।
विज्ञापन

लोगों ने शोर मचाया तो झोपड़ी के अंदर से लोग बाहर निकले। अन्य ग्रामीणों ने अपने छप्परों को सड़क पर फेंक दिया। घटना की सूचना प्रभारी निरीक्षक अजय नारायण सिंह को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। ग्रामीणों में बाल्टियों व सबमर्सिबल से पानी डालकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया। घटना की जानकारी पर क्षेत्रीय लेखपाल रामसिंह ने पहुंचकर नुकसान का आंकलन किया। बताया कि करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। मो. इस्लाम ने बताया कि घर में रखे गेहूं, कपड़े, चारपाई आदि जलकर राख हो गई। मो. खुशनूर व शकूर की गृहस्थी का सामान भी जल गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें