फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूल्हे की चिंगारी से झोपड़ी में लगी आग, बकरे की मौत, 1.50 लाख का नुकसान

विज्ञापन
आग लगने के बाद राख में बचा हुआ सामान देखता ग्रामीण। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कायमगंज। कटरी क्षेत्र के गांव मीरगंज मडै़या के पास खेत में रखी झोपड़ी में खाना बनाते समय चूल्हे की उड़ी चिंगारी से आग लग गई। आग की चपेट में आने से घरेलू व अन्य सामान जलकर राख हो गया। जबकि एक बकरे की मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव अहमदगंज निवासी भंवरपाल के खेत मीरगंज मड़ैया में हैं। वह खेत में झोपड़ी डाल कर रहता है। वहीं खेती संबंधी उपकरण भी रखता है। शनिवार रात चूल्हे पर खाना बनाते समय अचानक उड़ी चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई।
आग की चपेट में आने से झोपड़ी में बाहर रखा सामान जल कर राख हो गया। आग से बाहर खड़े ट्रैक्टर के टायर भी जल गए। भंवरपाल ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी पर पहुंचे लेखपाल देवेंद्र सिंह क्षति का आंकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें