फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छप्पर में लगी आग से घरेलू सामान जला, महिला झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। चूल्हे पर खाना बनाते समय अचानक छप्पर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से एक बकरी की मौत हो गई और एक झुलस गई। घर में रखी गेहूं, सरसों की बोरी, भूसा व अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आकर एक महिला भी झुलस गई।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव श्रंगीरामपुर निवासी रामप्रसाद जाटव के घर पर बुधवार रात उनकी पुत्रवधू कुसुमलता घर के आंगन में पड़े छप्पर के नीचे चूल्हे पर खाना बना रही थीं। खाना बनाते समय चिंगारी उठने से अचानक छप्पर में आग लग गई। देखते ही देखते आग पास में रखा भूसा भी चपेट में आ गया। आग से झुलसकर एक बकरी की मौत हो गई। जबकि एक बकरी गंभीर रूप से घायल हो गई।
बकरी को बचाने में कुसुमलता भी आग की चपेट में आकर झुलस गई। ग्रामीणों की मदद से आग पर पानी डालकर काबू पाया गया। रामप्रसाद ने बताया कि आग लगने से छप्पर, भूसा, चार बोरी गेहूं, दो बोरी सरसों, रजाई, कपड़े व अन्य घरेलू सामान भी जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें