फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: अग्निशमन यंत्र खराब तो कहीं एक्सपायर्ड

Sat, 22 Nov 2025 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-24 प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन में अग्निशमन यंत्र के पास बैठी रसोइया। संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अगर किसी सरकारी स्कूल में आग लग जाए या इस तरह की कोई घटना हो जाए तो ऐसी स्थिति से तत्काल निपटने का उनके पास कोई हल नहीं होगा।
विज्ञापन

बेशक स्कूल में विभाग ने अग्निशमन यंत्र दिए हैं, लेकिन कहीं अग्निशमन यंत्र खराब हैं तो कहीं एक्सपायरी डेट हो चुके हैं। बीएसए विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि कंपोजिट ग्रांट से अग्निशमन यंत्र भरवाए जाते हैं।
हाल ही में उन्होंने चार्ज लिया है। स्कूलों में अग्निशमन यंत्रों की स्थिति दिखवाई जाएगी। एक्सपायरी व खराब अग्निशमन मिलने पर प्रधानाध्यापकों से जवाब तलब किया जाएगा।
विज्ञापन



सीन-एक
दो में से एक अग्निशमन यंत्र खराब
प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन में दोपहर करीब 12:5 बजे रसोईघर में रसोइया किरन बैठी थीं। प्रधानाध्यापक पदमा कक्षा कक्ष में बच्चों को पढ़ा रही थीं। अग्निशमन यंत्र के बारे में पूछने पर प्रधानाध्यापक ने बताया कि दो अग्निशमन यंत्र हैं, जिसमें एक कई दिनों से खराब पड़ा है। दूसरा अग्निशमन यंत्र सात-आठ माह पहले ही भरवाया था। रसोइयों को आग बुझाने का प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है।
विज्ञापन

सीन-दो
एक्सपायरी तिथि मार्च 2026 पड़ी
कंपोजिट कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय रंगसाजान में दोपहर करीब 1:10 बजे रसोईघर के बाहर रसोइया बर्तन धो रही थीं। रसोईघर में एक अग्निशमन यंत्र रखा था। इसके साथ ही आग बुझाने के लिए बालू रखने वाली चार बाल्टियां भी रखी थीं। अग्निशमन यंत्र में रीफिलिंग की तिथि मार्च 2025 व एक्सपायरी तिथि मार्च 2026 पड़ी थी। प्रधानाध्यापक ने बताया कि एक साल पहले ही रीफिलिंग कराई थी।

फोटो-24 प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन में अग्निशमन यंत्र के पास बैठी रसोइया। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें