फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालयों में लगेंगे अग्निशमन यंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिला विद्यालय निरीक्षक ने माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य व प्रबंधकों को विद्यालय में अग्निशमन यंत्र लगवाने और दीवारों पर हेल्पलाइन नंबर लिखवाने का आदेश दिया है। इस कार्य के पूरा होने का प्रधानाचार्य व प्रबंधक को प्रमाण पत्र जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करना होगा।
विज्ञापन

यूपी, सीसीएसई, आईसीएसई बोर्ड के राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्त विहीन विद्यालयों में अग्निशमन यंत्र लगवाना और दीवारों पर हेल्पलाइन नंबर लिखवाना अनिवार्य है। इसको लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. आदर्श कुमार त्रिपाठी ने शनिवार को सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रबंधक को पत्र भेजा है। इसमें कहा कि सूरत के कोचिंग सेंटर में आग लगने की घटना को संज्ञान में लेकर प्रदेश सरकार ने सभी विद्यालयों में अग्निशमन यंत्र लगवाने और दीवारों पर हेल्पलाइन नंबर लिखवाने का आदेश दिया है।
जिन विद्यालयों में अग्निशमन यंत्र लगे हैं और दीवारों पर हेल्पलाइन नंबर लिखे हैं, उनको छोड़ सभी विद्यालयों को अग्निशमन यंत्र लगवाने होंगे। साथ ही दीवार पर हेल्पलाइन नंबर पेंट कराया जाए। यह काम पूरा होने पर कार्यालय में प्रमाण पत्र शपथ पत्र के साथ जमा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें