फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महामारी अधिनियम के उल्लंघन का आठ व्यापारी नेताओं पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर में व्याप्त समस्याओं के विरोध में व्यापार मंडल के युवा के नेताओं पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने महामारी अधिनियम समेत अन्य धाराएं भी लगाई हैं।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने में बजरिया चौकी प्रभारी संजीव शर्मा ने मुकदमा दर्ज कराया है। कहा कि बिना अनुमति के 27 अगस्त को नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ नाली, सड़कों आदि समस्याओं के विरोध में जुलूस निकालकर पालिका दफ्तर के सामने पुतला दहन किया था।
पुलिस ने युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव, गोपाल कश्यप, सलमान खान, अंकुर शर्मा, अरमान, गोपाल सिंह कश्यप, अविनाश श्रीवास्तव समेत अन्य अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

उधर, युवा अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव ने कहा कि जन समस्याएं उठाने से पीछे नहीं हटेंगे। अभी तो एक ही मुकदमा हुआ है, फिर चाहे कितने भी हों। हम सच्चाई को उजागर करेंगे। हम घरों में दुबकने वाले लोग नहीं हैं। लड़ाई सड़कों पर लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें