फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 25 लाख की नकली कीटनाशक बेचने में कन्नौज के विक्रेता के खिलाफ प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर की सातनपुर मंडी रोड स्थित किसान एजेंसी के नाम पर 25 लाख की नकली कीटनाशक बेचने के मामले में कन्नौज के जिला कृषि रक्षा अधिकारी संत कुमार ने विक्रेता के खिलाफ कन्नौज कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं खरीदार किसान एजेंसी के संचालक का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया था।
विज्ञापन


शहर के पांचालघाट स्थित एक घर के परिसर में पांच मई की रात उपकृषि निदेशक अरविंद मोहन मिश्र ने अधिकारियों के साथ छापा मारकर 25 लाख रुपये का नकली कीटनाशक पकड़ी थी। बरामद यूपीएल कंपनी के इलेक्ट्रान इनसेक्टीसाइड प्लस फंगीसाइड को सरकारी गोदाम में रखवाने के साथ सातनपुर मंडी रोड स्थित किसान एजेंसी संचालक के खिलाफ वाद दायर कराया गया था। किसान एजेंसी के नाम पर कीटनाशक का बिल जनपद कन्नौज के नेरा रोड मानीमऊ स्थित अभय एग्रो ट्रेडर्स से काटा गया था। पूरे मामले की जांच के बाद कन्नौज के जिला कृषि रक्षा अधिकारी संत कुमार ने कन्नौज कोतवाली में अभय एग्रो ट्रेडर्स के संचालक अभय कटियार के खिलाफ कन्नौज कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें अभय ट्रेडर्स के नाम से किसान एजेंसी को कीटनाशक बिक्री का बिल व ई-वेबिल काटे जाने की पुष्टि के बाद कार्रवाई की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें