फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ढाबा मालिक से मारपीट, धमकी में पूर्व प्रधान समेत चार पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। थाना क्षेत्र में ढाबा मालिक के साथ मारपीट कर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पूर्व प्रधान समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव राजपुर निवासी शिवकांत मिश्रा ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह अपने ढाबा पर बैठे थे। इसी दौरान गांव गुजरपुर पमारान निवासी रतिपाल, पूर्व प्रधान जितेंद्र यादव व दो अज्ञात लोग वहां पहुंचे और गालियां देने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और तमंचे से मारपीट की। हमलावरों ने कहा कि जो मुकदमा दर्ज कराया है उसे वापस ले लो, नहीं तो तुम्हें और तुम्हारे पूरे परिवार को जान से मार देंगे। जाते समय आरोपियों ने गेहूं की फसल में आग लगाकर झूठे मुकदमे में फंसाने की भी धमकी दी। घटना के दौरान राहगीरों के पहुंचने पर आरोपी मौके से भाग निकले। थानाध्यक्ष रक्षा सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें