फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद में वित्त मंत्री की प्रतीकात्मक अर्थी निकाली

Sat, 19 Mar 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
धरना पर बैठे सराफा कारोबारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में चल रही सर्राफा बाजार बंदी सोलहवें दिन भी जारी रही। मोहम्मदाबाद में सराफा कारोबारियों ने वित्त मंत्री अरुण जेतली की प्रतीकात्मक अर्थी निकाली। इसके बाद उनका पुतला फूंककर विरोध जताया। पुतला फूंकने वालों में भाजपा नेता भी शामिल रहे।
विज्ञापन


एक्साइज ड्यूटी बढ़ाए जाने के विरोध में शुक्रवार को मोहम्मदाबाद कसबे में सराफा कारोबारियों ने प्रदर्शन किया। व्यापारी वित्त मंत्री की प्रतीकात्मक अर्थी को लेकर मुख्यमार्गों से होते हुए चौराहे पर आए और पुतले में आग लगा दी। पुतला फूंकने में भाजना के नगर अध्यक्ष परमानंद वर्मा सबसे आगे रहे। इस अवसर पर नलसिंह वर्मा, विपिन गुप्ता, अशोक वर्मा, वीरेंद्र वर्मा, शेखर वर्मा, अशोक कुमार वर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे। भाजपा के नगर अध्यक्ष परमानंद वर्मा ने बताया कि वह सराफा व्यापारी हैं। इस कारण सराफा कमेटी के आंदोलन के साथ हैं।

शुक्रवार को नेहरू रोड पर धरने पर बैठे सराफा कारोबारियों ने कहा कि इस बार उनका होली का त्योहार फीका रहेगा लेकिन वह लोग झुकने वाले नहीं हैं। इससे पहले भी सराफा व्यापारियों ने 45 दिन तक बाजार बंदी रखी थी। वहीं फतेहगढ़ कोतवाली रोड पर क्रमिक अनशन पर बैठे सर्राफा कारोबारियोें ने भी केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।
विज्ञापन


इस अवसर पर अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, राजीव शुक्ल लल्ला रस्तोगी, रिंकू रस्तोगी, किशन पंजाबी, अमित वर्मा, संजय वर्मा, अनिल रस्तोगी, कोषाध्यक्ष चंद्रकिशोर वर्मा, विमलचंद्र वर्मा, दीपक अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, रानू वर्मा, राहुल वर्मा, अशोक गुप्ता, विनोद वर्मा, कृपाशंकर वर्मा, दीपक वर्मा, नगर अध्यक्ष प्रदीप शुक्ल उर्फ गौरव, उत्तम वर्मा, गोपाल वर्मा, शरद रस्तोगी, सोनू गुप्ता, राजेश वर्मा, जवाहरलाल, अल्लादीन, किशन वर्मा, श्याम वर्मा, सुरजीत कटियार, प्रमोद सिंह, संदेश अग्रवाल, राहुल वर्मा, मनोज अग्रवाल, गौरव गुप्ता और गौरव वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें