फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पारिवारिक विवाद में मारपीट, सास-बहू घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पारिवारिक विवाद में हुई मारपीट की घटना में सास और बहू घायल हो गईं। दोनों घायलों का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। एक-दूसरे पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला तलैया फजल इमाम निवासी सुनीता (40) का उनके पति नरेश से आठ साल से अदालत में तलाक का मुकदमा चल रहा है। वह परिवार से अलग दूसरे मकान में रह रही हैं। रविवार रात किसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने सुनीता और दूसरे पक्ष की उनकी पुत्रवधू आशी (19) पत्नी अंकित का डॉक्टरी परीक्षण कराया।
सुनीता ने ननद, पुत्र, पुत्रवधू और देवर पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया, जबकि आशी ने भी सास पर हमला बोलकर घायल करने की बात कही। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर डॉक्टरी परीक्षण कराकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें