फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: आकाश हत्याकांड का पांचवां नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। रामनगर पुठरी में हुए आकाश हत्याकांड मामले में पुलिस ने फरार चल रहे पांचवें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, बाल अपचारी होने के चलते उसे किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया। इसके बाद उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया।
विज्ञापन


28 जून को रामनगर पुठरी में जमीन के विवाद को लेकर ओमकार सिंह ने परिजनों के साथ महावीर के घर जमकर फायरिंग की थी। गोली लगने से आकाश राजपूत की मौत हो गई थी, जबकि चाचा महावीर राजपूत और आकाश की बहन पलक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आकाश के पिता उमेशचंद्र ने पूर्व सैनिक ओमकार सिंह, उसके पुत्र सतनाम सिंह, शेर सिंह उर्फ सत्यवीर, अनार सिंह सहित एक बाल अपचारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस चार लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
बाल अपचारी पुलिस की पकड़ से दूर था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शनिवार भोर आसलपुर जाने वाले संपर्क मार्ग से बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया। बाल अपचारी होने के चलते पुलिस ने उसे किशोर न्यायालय बोर्ड में पेश किया। इसके बाद उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया। सीओ मोहम्मदाबाद राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि आकाश हत्याकांड के पांचवें आरोपी बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें