फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी देख भड़के एडीआरएम

Wed, 15 Jul 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अपर मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) ने रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद का निरीक्षण किया। स्टेशन पर चारों ओर गंदगी देख उन्होंने सफाई अधिकारी पर नाराजगी जताई। डीजल लॉबी के पास बाइकें खड़ी देख कर्मचारियों को लताड़ लगाई। वेंडरों पर भी भड़के। उन्होंने सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। एडीआरएम ने बुधवार को फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन का
विज्ञापन


जायजा लिया। डीजल लॉबी के पास बाइकें खड़ी देख उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि बाइकों को प्लेटफार्म पर न खड़ा किया जाए। क्रू नियंत्रक मदनलाल मीना की बाइक कक्ष के बाहर खड़ी देख उन्होंने नाराजगी जताई। कैरिज इंचार्ज निरंजन विकास को कक्ष से गायब देख उन्होंने बुलवाया। लताड़ लगाते हुए कहा कि वह निरीक्षण कर रहे हैं और वह गायब हैं।

उन्होंने बुकिंग विंडो और प्लेटफार्मों का निरीक्षण किया। पार्सल घर के पास गंदगी देख नाराजगी जताई। इसके अलावा ट्रैकों पर मल और पूरे रेलवे स्टेशन पर जगह-जगह गंदगी देख उन्होंने सफाई अधिकारी मुकेश वर्मा को लताड़ लगाते हुए कहा कि सफाई व्यवस्था हर हाल में दुरुस्त रखी जाए। बिजली इंजीनियर से लाइटें जलवाकर देखीं। प्लेटफार्म नंबर दो पर स्थित
विज्ञापन


कैंटीन की रेट लिस्ट पर चिप्स के पैकेट टंगे देख उन्होंने हटाने के निर्देश दिए। सफाई न देख उन्होंने ठिलिया वेंडर जितेंद्र गुप्ता पर भी नाराजगी जताई। शीतल जल के टायल उखड़े देख लगाने के निर्देश दिए। आरपीएफ चौकी के पास विकलांग

कैशियर संतोष कुमार की ट्राईसाइकिल खड़ी देख उन्होंने प्रभारी चौकी इंचार्ज मुकेश सिंह पर नाराजगी जताई। इस अवसर पर मंडल वाणिज्य प्रबंधक यशपाल सिंह, वाणिज्य अधीक्षक रामनरेश और स्टेशन अधीक्षक उमाशंकरप्रसाद कौशिक मौजूद रहे।

‘फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन ए श्रेणी में नहीं’
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन ए श्रेणी में अभी नहीं आता है। सीआरएस ने बरेली-कासगंज ट्रैक की डिफेक्ट रिपोर्ट दी है। गुरुवार को रेलवे जीएम कासगंज-बरेली ट्रैक का निरीक्षण करेंगे। यह बात पत्रकार वार्ता के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) ने कही। निरीक्षण के बाद वीआईपी लॉज में प्रेस वार्ता के दौरान एडीआरएम ने कहा कि सीआरएस ने बरेली-

कासगंज ट्रैक की डिफेक्ट रिपोर्ट सौंपी है। इसके चलते अभी इस ट्रैक पर ट्रेनों के संचालन में समय लगेगा। गुरुवार को रेलवे जीएम इस ट्रैक का निरीक्षण करेंगे। कहा कि फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन अभी ए श्रेणी में नहीं आता है। आमदनी बढ़ी है या घटी। इस सवाल पर कहा कि यात्रियों की संख्या घटी पर आमदनी में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें