फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरारी में बुखार से दो की मौत, हर घर में बीमार

विज्ञापन
पीएचसी जरारी में मरीजों के परिजनों से जानकारी लेतीं जिला मलेरिया अधिकारी। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
जरारी में बुखार फैला, दो की मौत
विज्ञापन

कमालगंज। भड़ौसा व नगला दाऊद के बाद अब ब्लाक के सबसे बड़े गांव जरारी में बुखार फैला है। गांव के पश्चिम मोहल्ले में तेज बुखार से दो लोगों की मौत हो गई है। इससे गांव में दहशत है। घर-घर बीमारी का प्रकोप है। जिला मलेरिया अधिकारी ने पीएचसी पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। डेंगू व मलेरिया की 100-100 जांच किट उपलब्ध कराईं। ग्राम प्रधान की ओर से मस्जिदों से एलान कराया गया कि बुखार वाले लोग पीएचसी जाकर जांच करा लें।
10 हजार से अधिक आबादी वाले गांव जरारी में रविवार को पश्चिम मोहल्ला निवासी 50 वर्षीय पुरुष व 17 वर्षीय किशोरी की बुखार से मौत हो गई। इसके बाद से गांव के लोग भयभीत हैं। हर घर में कोई न कोई बीमार है। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकांश लोग प्राइवेट इलाज करा रहे हैं। गांव के 50 से ज्यादा लोग कमालगंज, कन्नौज के छिबरामऊ व गुरसहायगंज के नर्सिंग होम में भर्ती हैं। कई लोगों का डेंगू का इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी सुजाता ठाकुर ने सोमवार को पीएचसी पहुंचकर मरीजों से जानकारी ली। उन्होंने मलेरिया व डेंगू की 100-100 किट उपलब्ध कराईं। गांव वालों से कहा कि बारिश में हैंडपंप से गंदा पानी भी आ जाता है। यह पानी भी बीमारी का कारण हो सकता है।
झोलाछाप के बजाय जांच कराकर सरकारी अस्पताल से दवा लें। मैबिश, गुलनिशा, मुईद राजा, हसीब, राजा, मीनू भी बीमार हैं। ग्रामीणों ने बताया कि प्रधान की ओर से पीएचसी में जांच कराकर दवा लेने के लिए मस्जिदों से एलान कराया गया है।
विज्ञापन

छिड़काव व सफाई भी लगातार हो रही है। हो सकता है कि बारिश का पानी ठहर जाने से बीमारी की स्थिति बन रही हो। पीएचसी के चिकित्सक डॉ. अनुनय ने बताया कि अभी तक ओपीडी में औसतन 40 मरीज आते थे। अब 70 से 80 मरीज रोज आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें