नवाबगंज। बाजार जा रही महिला को धक्का देकर बाइक सवार लुटेरे कुंडल नोचकर भाग गए। धक्का देने से महिला घायल हो गई। नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव डबौआ निवासी रामरूप की बेटी मीरा देवी 15 दिन पहले मायके आई थी।
बुधवार दोपहर मीरा पैदल नवाबगंज बाजार जा रही थी। पीछे से बाइक पर सवार दो लुटेरों ने मीरा देवी के कुंडल नोच लिए। विरोध करने पर धक्का देकर भाग गए। महिला ने नवाबगंज चौराहे पर सिपाही रामबरन को घटना की सूचना दी। सिपाही ने घायल का उपचार कराया। परिजनों ने बताया कि मीरा देवी कुंडल आर्टीफीशियल पहने थी।