फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिवों की चहेती फर्मों को खंगालने का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों के लिए खरीदी गई सामग्री में गोलमाल सामने आने पर सीडीओ ने पंचायत सचिवों की चहेती फर्मों को चिह्नित कराने के निर्देश दिए हैं। इसकी जिम्मेदारी बीडीओ, एडीओ और एपीओ को सौंपी गई है।
विज्ञापन

जनपद की 594 ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराने के लिए ठेकेदारों की फर्में पंजीकृत हैं। इनमें कई फर्में पंचायत सचिवों के परिजनों, रिश्तेदारों व करीबियों की हैं।
कई पंचायत सचिव अपनी चहेती फर्मों के खाते में लाखों का भुगतान कर चुके हैं। कुछ फर्में तो ऐसी हैं केवल कागजों पर ही सामग्री की आपूर्ति कर रही हैं, लेकिन मौके पर कोई प्रतिष्ठान नहीं है। कुछ सचिव अपने नौकर के नाम फर्म खुलवाकर खाते में भुगतान कर रहे हैं। इतना ही नहीं सीमेंट-मौरंग की फर्म के खाते में ईंट खरीद का भुगतान कर दिया गया।
विज्ञापन

पता चला है कि करीब आठ-10 फर्में ऐसी हैं जो फर्जी भुगतान के लिए ही ही बनाई गई हैं। इनके खातों में ब्लाक बढ़पुर से कायमगंज तक की ग्राम पंचायतों के खातों से लाखों का भुगतान किया जा चुका है।
हाल ही में फर्रुखाबाद की एक फर्म के खाते में कंपिल की एक ग्राम पंचायत के खाते से निर्माण सामग्री, ईंट आदि का करीब 23 लाख का भुगतान किया गया था। यह मामला संज्ञान में आने पर सीडीओ एम.अरून्मोली ने एडीओ, बीडीओ और एपीओ को ग्राम पंचायत में पंजीकृत फर्मों का सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं। डीपीआरओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायतों में पंजीकृत फर्मों का सत्यापन कराया जा रहा है। फर्जी तरीके से भुगतान लेने वाली फर्मों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें