फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गर्मी आते ही ग्रामीण इलाकों में फाल्ट शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद/शमसाबाद। गर्मी आते ही ग्रामीण इलाकों में फाल्ट होने लगे हैं। सोमवार को ब्लॉक नवाबगंज क्षेत्र में कहीं हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया तो कहीं बंच केबल जल गई। आठ एमवीए का फ्यूज जलने से 50 गांवों की आधा घंटा बिजली गुल रही।
विज्ञापन

गांव दलेलगंज में कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर हाईटेंशन लाइन के ऊपर रात करीब 12 बजे पीपल का पेड़ गिर गया, जिससे लाइन टूट गई। हाईटेंशन लाइन टूटने से रात को जाम की स्थिति भी बनी। ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम को खुलवाया। मामले की जानकारी जेई जुनैद आलम को दी गई।
उन्होंने बताया कि पीपल के पेड़ से जो लाइन टूटी थी, उससे एक नलकूप का कनेक्शन था। गांव की आपूर्ति बंद नहीं की गई। लाइन को ठीक करा दिया गया है। वहीं, हजियांपुर विद्युत उपकेंद्र हरसिंहपुर फीडर के गांव नगला नान में रात करीब 12 बजे बंच केबल में आग लग गई। ग्रामीणों ने हजियांपुर उपकेंद्र जानकारी दी, जिससे आपूर्ति बंद कर दी गई। करीब 20 मिनट बाद आग खुद ही बुझ गई, जिसके बाद आपूर्ति फिर चालू की गई।
विज्ञापन

बंच केबल जलने से बृजेश पाठक, शिवकुमार, अंकित, विवेक कुमार, सतपाल, शिवरतन, आनंद चतुर्वेदी समेत एक दर्जन से ज्यादा उपभोक्ताओं की बिजली गुल है। जेई जुनैद आलम को सूचना देने के बावजूद सोमवार शाम तक बिजली कर्मी बंच केबल बदलने नहीं पहुंचे थे। जेई जुनैद आलम ने बताया कि बिजली कर्मचारियों को भेज दिया गया है। बंच केबल बदलवाकर आपूर्ति चालू कर दी जाएगी।


ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ने से आधा घंटा बंद रही आपूर्ति
शमशाबाद विद्युत उपकेंद्र पर लगे आठ एमवीए ट्रांसफार्मर का फ्यूज सोमवार सुबह 11:30 बजे जल गया। इससे उपकेंद्र से जुड़े फीडर नैगवां व फैजबाग बंद होने से करीब 50 गांवों की बिजली गुल हो गई। करीब आधा घंटा बाद बिजली कर्मचारी फ्यूज ठीक कर सके। उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ बलवीर सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर का फ्यूज सही करने के चलते आधा घंटा बिजली ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें