लोको रोड स्थित दरगाह पर अकीदत पेश करके जायरीन।
- फोटो : लोको रोड स्थित दरगाह पर अकीदत पेश करके जायरीन। संवाद
फर्रुखाबाद। रबीउल अव्वल के महीने की नौचंदी जुमेरात पर गुरुवार को हजरत मखदूम शाह सय्यद शाहबुद्दीन औलिया के आस्ताने पर जीयरीनों की भीड़ रही। चादरपोशी, गुलपोशी का दौर चलता रहा। लोगों ने फातिहा ख्वानी भी कराई।
शहर के लोको रोड स्थित दरगाह मखदूम शाह सय्यद शाहबुद्दीन के आस्ताने पर रबीउल अव्वल के महीने की चांद की पांच तारीख को पड़ी नौचंदी जुमेरात पर अकीमंदों की भीड़ उमड़ी। जायरीनों ने फातिहा ख्वानी कर चादरपोशी व गुलपोशी की। मौलाना शोएब आतिर मदारी ने फजीलत में कहा कि रबीउल अव्वल इस्लामी साल का तीसरा महीना है। यह महीना मुसलमानों के लिए महान फजीलत वाला और सम्मान का हकदार है। इसका कारण यह है कि इसी महीने में नबी हजरत मोहम्मद की पैदाइश, हिजरत और विसाल (इंतकाल) जैसी महत्वपूर्ण घटनाएं हुईं। इसी महीने नबी मक्का से मदीना पहुंचे।
उन्होंने कहा कि इस महीने में मुसलमानों की बेहतरी और एकता के लिए दुआ करें। खानकाह के नायब सज्जादानशीन शाह मोहम्मद वसीम चिश्ती साबरी मुजद्दिदी ने कहा कि मोहब्बत सभी से नफरत किसी से नहीं। यह पैगाम हर खानकाह या दरगाह को आम करने की जरूरत है। इस दाैरान देश में अमन के लिए दुआ की गई। यहां पर मिनहाज उर्फ लवली अंसार साबरी, रफत हुसैन, मोहम्मद हनीफ उर्फ बबलू, आकिब खान, अजहर हुसैन, मुबीन साबरी, आफताब साबरी, अजहर हुसैन, फरहान साबरी, शिवम, आकाश आदि रहे।