फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही को पीटने के आरेपी पिता-पुत्र को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पांचाल घाट पर सिपाहियों से मारपीट करने के आरोपी पिता-पुत्र को अदालत मेें पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया। दोनों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पांचाल घाट चौकी के पास बुधवार को सिपाही वीरेंद्र सिंह और रजनीश कुमार जाम खुलवा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने दिल्ली के रोहिणी निवासी अनिल कुमार और उसके पुत्र ललित कुमार से सड़क किनारे से जल्द कार हटाने को कहा था। इस पर ललित ने सिपाहियों पर हमला कर दिया था
पुलिस ने ललित और उसके पिता को पकड़ लिया था। बाद में सिपाही वीरेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया। दोनों आरोपियों को गुरुवार को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें