फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: परिवार परामर्श केंद्र के बाहर पिता-पुत्र को पीटा, शीशा तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पुलिस लाइन में परिवार परामर्श केंद्र के बाहर पिता-पुत्र से मारपीट कर कार का शीशा तोड़ दिया गया। पिता-पुत्र जान बचाकर वहां से भाग गए। मारपीट में एक चर्चित दरोगा भी दूसरे पक्ष की ओर से आया था।
विज्ञापन

जनपद मैनपुरी थाना किशनी मोहल्ला हवेली निवासी पीयूष गुप्ता की 2 मार्च को शमसाबाद थाना क्षेत्र के कस्बा बाजार निवासी युवती से शादी हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही युवती मायके आ गई। युवती ने ससुरालीजनों पर दहेज को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया। एसपी के आदेश पर परिवार परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों की सुनवाई चल रही थी।
मंगलवार को पीयूष पिता मुनीश के साथ पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र पर आया था। सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों में तीखी झड़प हुई। पीयूष व उसके पिता मुनीश कार में बैठकर बात कर रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। मारपीट कर कार के शीशे तोड़ दिए। पीयूष जान बचाकर कार को तेजी से भगा ले गया। पीयूष ने बताया कि मारपीट करने वाले लोगों में एक दरोगा भी शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल हरिश्याम सिंह ने बताया कि इस संबंध में कोई सूचना नहीं मिली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें