फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपदीय एथलेटिक्स में फतेहगढ़ जोन चैंपियन

Wed, 26 Sep 2018 10:52 PM IST
farrukhabad
विज्ञापन
प्रतियोगिता में दौड़ लगाती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा विभाग की तीन दिवसीय जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में फतेहगढ़ जोन के खिलाड़ियों ने चैंपियनशिप पर कब्जा कर लिया। समापन अवसर पर मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा दुबे ने विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया।
विज्ञापन


फतेहगढ़ स्थित ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में तीन दिवसीय माध्यमिक विद्यालयीय जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का बुधवार को समापन हो गया। इस अवसर पर 1600 मीटर की रिले दौड़ कराई गई। इसमें फतेहगढ़ जोन की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। फर्रुखाबाद जोन की छात्राएं दूसरे स्थान और कायमगंज जोन की छात्राएं तीसरे स्थान पर रहीं। तीन दिन चली प्रतियोगिताओं में फतेहगढ़ जोन के छात्र अभिषेक चौधरी ने 100 मीटर, 200 मीटर और 400मीटर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। योगेश यादव ने 800 मीटर, 1500 मीटर व 5000 मीटर दौड़ में पहला स्थान पाकर चैंपियनशिप पर कब्जा किया।

सब जूनियर वर्ग में फर्रुखाबाद जोन के छात्र आर्यन राजपूत ने 100 मीटर, 200 मीटर और 600 मीटर में प्रथम स्थान पाकर चैंपियनशिप हासिल की। सीनियर बालिका वर्ग में लंबी कूद, ऊंची कूद, ट्रिपल जंप में फतेहगढ़ जोन की सुधा यादव, 800 मीटर, 1500 मीटर व तीन हजार मीटर दौड़ में रूबी यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त पाया।     जूनियर वर्ग बालिका में 800 मीटर, 1500 मीटर व 3000 मीटर दौड़ में फतेहगढ़ जोन की छात्रा नस्तईन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर, 200 मीटर व 400 मीटर दौड़ में फर्रुखाबाद जोन की छात्रा मांडवी और लंबी कूद, ऊंची कूद, ट्रिपल जंप व 400 मीटर दौड़ में सुमन राजपूत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कायमगंज जोन की छात्रा प्रवीना ने 100 मीटर, 600 मीटर व 400 मीटर में प्रथम स्थान पाया। तवा फेंक सीनियर बालिका वर्ग में वीना, जूनियर बालिका वर्ग में खुशबू व सब जूनियर बालिका वर्ग में रिंकी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खेलकूद प्रतियोगिताओं के समापन अवसर पर छात्र छात्राओं ने देश भक्ति गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम किए।
विज्ञापन


सीडीओ अपूर्वा दुबे ने विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक कमलेश बाबू, बीएसए रामसिंह, रैली संयोजक दिनेश कुमार वर्मा, रैली क्रीड़ा प्रभारी अखिलेश पांडेय, जिला क्रीड़ाधिकारी अनुसुइया दीक्षित, सहायक लेखाधिकारी राजीव मिश्र, इंद्रा राठौर, अनिल सिंह, रामकिशोर मिश्र, संतोष त्रिपाठी, डा. संदीप चतुर्वेदी, अरुंधती सिंह, योगेश तिवारी, नवल कांत अग्निहोत्री आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें