फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: फतेहगढ़ कोतवाली के इंस्पेक्टर लाइन हाजिर, चार चौकी प्रभारी बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पुलिस अधीक्षक ने चार निरीक्षक व सात उपनिरीक्षकों की तैनाती में फेरबदल किया है। उन्होंने एक निरीक्षक को लाइन हाजिर करने के साथ चार चौकी प्रभारी बदले हैं।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक रहमत खां को प्रभारी आईजीआरएस जन शिकायत प्रकोष्ठ, निरीक्षक प्रेमचंद्र को एएचटीयू प्रभारी, निरीक्षक प्रमोद कुमार को यूपी-112 का प्रभारी बनाया है। वहीं, फतेहगढ़ कोतवाली में तैनात निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है।
बताया जा रहा है एक युवती का फोटो वायरल होने के मामले की विवेचना निरीक्षक कर रहे थे। इससे बाद आरोपियों द्वारा मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने और न मानने पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट भी हुई थी। इसमें सात लोग घायल हुए थे। निरीक्षक के लाइन हाजिर होने का मामला इसी घटना से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा कमालगंज थाने के उपनिरीक्षक संदीप कुमार गौतम को आयोग सेल प्रभारी, थाना मऊदरवाजा से उपनिरीक्षक मोहित द्विवेदी को खुदागंज चौकी प्रभारी बनाया, जबकि यहां तैनात उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र को थाना मऊदरवाजा भेजा है।
एसपी ने पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक राजेश कुमार यादव को नखास चाैकी प्रभारी, आशीष कुमार सिंह को रायपुर चौकी प्रभारी, शाकिर अली को तिकोना चौकी प्रभारी बनाया है। वहीं उपनिरीक्षक सतीश चंद्र यादव को व्यापारी प्रकोष्ठ प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें