फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जे के विरोध में अनशन पर बैठे ग्रामीण

Fri, 10 Jun 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में आमरण अनशन पर बैठे पीड़ित। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव आमिलपुर नगला मौजा रमन्ना गुलजार बाग के बाशिंदो की भूमि पर दबंगो द्वारा कब्जा किए जाने की शिकायत पीड़ितों ने आलाधिकारियों से की थी। निस्तारण न होने पर पीड़ित शुक्रवार को कलक्ट्रेट में अनशन पर बैठ गए। सदर तहसीलदार के आश्वासन पर अनशन तोड़ा।
विज्ञापन


आमिलपुर गांव के रामरतन, साधू सिंह, राकेश आदि जिलापूर्ति कार्यालय के बाहर परिवार सहित अनशन पर बैठ गए। इनका कहना था कि इनकी भूमि पर गांव के ही ब्रजपाल सिंह, जोधन सिंह, ऊधन सिंह, अतर सिंह व दारा ने दबंगई से कब्जा कर रखा है।

वह लोग जब भी जमीन जोतने के लिए जाते हैं तो दबंग लाइसेंसी असलहों से डरा धमकाकर भगा देते हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इसकी शिकायत सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम सदर व थानाध्यक्ष मऊदरवाजा से की जा चुकी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट में अनशन की सूचना पर सदर तहसीलदार आरपी चौधरी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ितों से बात की। तहसीलदार का कहना था कि दोनो पक्षों को आपस में बैठाकर समझौता करा दिया जाएगा। तहसीलदार ने कहा कि मामला न्यायालय में है।

निस्तारण के बाद पीड़ितों के हिस्से की जमीन पर उन्हें कब्जा दिला दिया जाएगा। आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने अनशन समाप्त कर दिया। अनशन पर बैठने वालों में आराम सिंह, पुष्पेंद्र, सोनू, मोनी, प्रीती, कमला, मुन्नी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें