फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनकमिंग ट्राली फुंकने से 300 गांवों की बिजली ठप

Fri, 10 Jun 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
बिजली
विज्ञापन
जहानगंज। 33/11 विद्युत उपकेंद्र की इनकमिंग ट्राली फुंकने से 300 गांवों की बिजली सप्लाई ठप हो गई। गर्मी में रोस्टर से बिजली न मिलने से नाराज रोजेदारों ने अफसरों का घेराव करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


जहानगंज विद्युत उपकेंद्र के जहानगंज, कोल्ड और ताजपुर फीडर से लगभग 300 गांवों को बिजली सप्लाई होती है। इन फीडरों की इनकमिंग मशीन की ट्राली आए फाल्ट के कारण जल गई।

इससे सभी गांवों को होने वाली बिजली सप्लाई बंद हो गई। दूसरी इनकमिंग मशीन से इन तीनों फीडरों के उपभोक्ताओं को एक- दो घंटे बिजली सप्लाई दी जा रही है।

बिजली न मिलने से परेशान रोजेदार शुक्रवार की शाम को उपकेंद्र पहुंचे। वहां अवर अभियंता न मिलने पर रोजेदारों ने मोबाइल से जेई से संपर्क किया तो जेई ने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे नाराज ग्रामीणों ने कहा कि अवर अभियंता की उच्च अधिकारियों से शिकायत की जाएगी।

एसएसओ ने ग्रामीणों को बताया कि इनकमिंग मशीन की ट्राली खराब होने के कारण बिजली सप्लाई देने में दिक्कत हो रही है। इसको शीघ्र ठीक कराया जाएगा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें