फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: दो करोड़ की अफीम समेत ट्रक चालक गिरफ्तार, दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़ में की जाती है सप्लाई

Tue, 23 Mar 2021 10:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
जानकारी देते अधिकारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में मंगलवार को दो करोड़ की 13 किलो अफीम सहित पुलिस ने ट्रक चालक को दबोच लिया। नैनीताल के रसूखदार डालचंद्र ने अफीम मंगवाई थी। वहां से दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़ में इसकी सप्लाई की जाती है। इस मामले में पुलिस ने चालक सहित तीन लोगों के खिलाफ मादक पदार्थ की तस्करी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


एसपी अशोक कुमार मीणा ने मंगलवार को पुलिस लाइन के सभागार में बताया कि शहर कोतवाल वेद प्रकाश पांडेय व एसएसआई मोहम्मद अकरम ने मंगलवार सुबह गांव चांदपुर के पास से जनपद बरेली थाना शाहीपुर गांव रम्पुरा निवासी ट्रक चालक दिनेश कुमार राजपूत को पकड़ लिया। ट्रक से 13 किलो अफीम बरामद की गई।

पूछताछ में दिनेश कुमार राजपूत ने बताया कि यह अफीम उत्तराखंड जनपद नैनीताल थाना लालकुआं के मोहल्ला घोड़ा नाली संजय नगर निवासी रसूखदार डालचंद्र उर्फ मनोज व जनपद बरेली थाना विसारतगंज गांव पस्तौर निवासी भगवान दास ने मंगवाई थी। बताया कि यह अफीम नैनीताल से दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़ तक सप्लाई की जाती है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

इसकी अंतराष्ट्रीय बाजार में कीमत दो करोड़ रुपये है। अफीम झारखंड के जनपद रांची से लाई गई थी। शहर कोतवाली में दिनेश कुमार राजपूत, डालचंद्र उर्फ मनोज, भगवान दास के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दिनेश कुमार राजपूत को जेल भेज दिया। बरामद ट्रक को भी मुकदमे में शामिल किया है।

टीम को दिया 20 हजार का इनाम
अफीम सहित ट्रक चालक के पकड़े जाने पर एसपी अशोक कुमार मीणा ने शहर कोतवाल वेद प्रकाश पांडेय, एसएसआई मोहम्मद अकरम, चौकी इंचार्ज बलराज भाटी व सात सिपाहियों को 20 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

चालक का खंगाला जा रहा आपराधिक रिकार्ड
ट्रक चालक दिनेश कुमार का आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है। एसपी ने बताया कि दिनेश तो केवल कोरियर का काम करता है। मुख्य आरोपी डालचंद्र व भगवान दास को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया गया है। उनके पकड़े जाने के बाद पूरे नेटवर्क का खुलासा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें