फर्रुखाबाद। 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शनिवार को सातनपुर मंडी में कार्यक्रम हुआ। इसमें सांसद, विधायक, जिलाधिकारी ने अधिकारियों, कर्मचारियों ने आम लोगों के साथ योगाभ्यास किया। उन्होंने तनावमुक्त, स्वस्थ व निरोग जीवन के लिए नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया।
शहर की सातनपुर मंडी में योग दिवस पर हुए कार्यक्रम का सांसद मुकेश राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, विधायक सुशील शाक्य, नागेन्द्र सिंह राठौर, सुरभि गंगवार, मंडलायुक्त के. विजयेंद्र पांडियन, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, एसपी आरती सिंह, सीडीओ अरविंद कुमार मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचन्द्र राजपूत, नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने भगवान धन्वन्तरि व महर्षि पतंजलि के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया।
योगाभ्यास के लिए एक हजार वर्ग मीटर का पंडाल भरा था। मास्टर ट्रेनर योग प्रशिक्षक अंकुर द्विवेदी ने सभी को कामन योग प्रोटोकाल का अभ्यास कराया। जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी व स्थानीय सैकड़ों लोगों के साथ क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ.सर्वेश कुमार आदि ने योगाभ्यास किया। इस दौरान विशाखापत्तनम में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। इसके साथ ही योग सप्ताह में आयोजित प्रतियोगिताओं के 41 विजेताओं को प्रमाणपत्र दिए गए।
फोटो-25, पांचालघाट पर योग का अभ्यास कराते आचार्य डा. प्रदीप नरायण शुक्ल। संवाद
श्री कैलाश सेवा संस्थान व जिला गंगा समिति की ओर से पांचालघाट गंगा तट पर हुए कार्यक्रम में योगाचार्य डा. प्रदीप नारायण शुक्ल ने योगाभ्यास कराया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, राजीव कुमार, पीडी कपिल कुमार, नमामि गंगा की जिला परियोजना अधिकारी निहारिका पटेल, एनसीसी कैडेट्स व अन्य लोगों ने योग की कई क्रियाएं कीं। आयुष विभाग के सर्वेश सिंह, सुरेंद्र सिंह, एनसीसी के कर्नल सूबेदार बलवीर सिंह, अमृतपाल सिंह, प्रशिक्षक रोहित दीक्षित आदि मौजूद रहे।
फोटो- 26, चिलौली के सदभावना पार्क में योग करते लोग। संवाद
कायमगंज की ग्राम पंचायत चिलौली के सद्भावना पार्क में योग प्रशिक्षक वीके यादव व जनपद हाथरस के इंस्पेक्टर ने योगाभ्यास कराया। इसमें जिला पंचायत सदस्य किशन पाल सिंह, प्रधान होरीलाल, सचिव हृदयेश पांडेय ने कस्बा व ग्रामवासियों के साथ योगाभ्यास किया। इसके बाद योग करने वालों को छाछ का वितरण किया गया।
-
फोटो-27, कमालगंज के ब्लाक कार्यालय में योग करते लोग। संवाद
मन को शांति व जीवन शैली बेहतर बनाता योग
कमालगंज। ब्लाॅक कार्यालय में शनिवार को योग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रधानों, बीडीसी व अन्य लोगों ने भागीदारी की। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र राजपूत मौजूद रहे। ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि शीलचंद्र राजपूत ने कहा कि इससे दैनिक जीवन में जागरूकता का भाव भी आता है। मंडल भाजपा अध्यक्ष राजेश वर्मा, महामंत्री सदन दुबे, मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष बब्बा दुबे, शिवकुमार गोयल, राजीव मिश्रा, बबलू राजपूत, विशाल शर्मा, अनिल राजपूत आदि भी रहे।