फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबादः स्वच्छता की हकीकत देखने गए नोडल अधिकारी गांव के बाहर से लौटे

विज्ञापन
नयागांव में नाली चोक होने से रास्ते में भरा पानी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतपुर।
स्वच्छता अभियान का रविवार को निरीक्षण करने निकले जिले के नोडल अधिकारी गांव में घुसे तक नहीं। गांव के बाहर 10 मिनट खड़े होकर निरीक्षण की औपचारिकता पूरी की और लौट गए। वहीं ग्रामीण इसके इंतजार में थे कि नोडल अधिकार गांव आएंगे तो उनका सच्चाई से सामना कराएंगे ताकि हालात सुधर सकें, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
जिले के नोडल अधिकारी व समाज कल्याण विभाग के निदेशक बालकृष्ण त्रिपाठी को रविवार को ब्लाक राजेपुर के गांव नगला हूसा में निरीक्षण करने आना था। यहां तैयारियां हो चुकी थीं। वे गांव के बाहर ही 10 मिनट रुके और एसडीएम बृजेंद्र कुमार, लेखपाल धीरेंद्र सिंह फौजी व प्रधान के समर्थकों व कुछ ग्रामीणों से जानकारी लेकर चले गए। इस दौरान उन्होंने चकरोड व सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है हकीकत
हकीकत यह है कि क्षेत्र के नयागांव, बमियारी, गूजरपुर गहलवार, परतापुर कला, अमृतपुर, लीलापुर, करनपुर दत्त, भुवनपुर ताजपुर, लभेड़ा, जटपुरा आदि गांवों सफाई कर्मी यदाकदा ही जाते हैं। क्षेत्र के अधिकांश गांवों में जलभराव, कीचड़ व गंदगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें