फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेटफार्मों के नंबर बदले, डिस्प्ले बंद होने से यात्री परेशान

विज्ञापन
फर्र ुखाबाद रेलवे स्टेशन पर प्लेट फार्म नंबर दो पर बंद पड़े डिस्प्ले बोर्ड। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रेल विभाग ने प्लेटफार्मों के नंबर बदल दिए हैं। अब पांच नंबर प्लेटफार्म एक और एक नंबर प्लेटफार्म पांच नंबर हो गया है। प्लेटफार्मों पर लगे डिस्प्ले बोर्ड बंद होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय रेलवे स्टेशन पर करीब एक दशक पहले वाणिज्य विभाग का नया भवन पांच नंबर प्लेटफार्म पर बनाया गया था। अभी तक दक्षिण दिशा में माल गोदाम के पास का प्लेटफार्म एक नंबर कहलाता था। इस प्लेटफार्म से मैनपुरी, टूंडला के लिए ट्रेनें संचालित होती हैं। आमतौर से स्टेशनों पर मुख्य भवन के पास का प्लेटफार्म एक नंबर होता है, मगर यहां यह प्लेटफार्म पांच नंबर कहलाता था।
ऐसे में आए दिन यात्रियों की ट्रेनें छूट जाती थीं। क्योंकि स्टेशन पर प्लेटफार्मों की नंबरिंग दूसरी तरफ से होती थी। ट्रेन आने पर महिला, बुजुर्ग यात्रियों को एक नंबर प्लेटफार्म पर पहुंचने के लिए दौड़ लगाना मुश्किल होता था। ऐसे में यात्रियों की पुरानी मांग को रेल विभाग ने पूरा कर दिया है।
विज्ञापन

स्टेशन पर प्लेटफार्मों पर लगे डिस्प्ले बोर्ड बंद पड़े हैं। इससे प्लेटफार्म पर बैठे यात्रियों को ट्रेनों और आरक्षित डिब्बों की लोकेशन तक पता नहीं चल पाती है। इससे उन्हें काफी दिक्कतें होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें