फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगाइयों पर लगे रासुका, भड़काने वालों को किया जाए जिला बदर

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने देश में बढ़ती कट्टरता और हिंसा के विरोध में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। मांग की कि दंगाइयों पर रासुका लगाई जाए। भड़काने वालों को जिला बदर किया जाए।
विज्ञापन

बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई के लिए जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने का ऐलान किया था। इससे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सुबह से ही मुस्तैद हो गए। चौराहों-तिराहों पर पीएसी तैनात कर दी गई।
सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव, सीओ सिटी प्रदीप सिंह कोतवाली पहुंचे। उन्होंने बजरंग दल के जिला संयोजक अभिषेक शाक्य और विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष मुकेश बाथम से फोन पर वार्ता की। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी अभिषेक शाक्य के टाउन हाल स्थित निवास पर पहुंचे। अधिकारियों ने पदाधिकारियों से वार्ता कर उनसे ज्ञापन ले लिया।
विज्ञापन

राष्ट्रपति के नाम सात सूत्रीय ज्ञापन में कहा कि दंगाइयों पर रासुका की कार्रवाई हो। 17 जून को सभी मस्जिदों की सीसीटीवी से निगरानी की जाए। भड़काने वालों पर भी रासुका लगाकर जिला बदर किया जाए। जनता में उग्रता फैलाने वाले भाषण देने वालों पर कार्रवाई की जाए। जिन लोगों को धमकियां मिल रही हैं, उन्हें सुरक्षा दी जाए।
जहां भी हिंदू कम संख्या में हैं, वहां सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाएं। कहा कि समय-समय पर हिंदुओं पर हो रहे हमलों को रोकने के पुख्ता प्रबंध किए जाएं। ज्ञापन देने वालों में बजरंग दल के सहसंयोजक अनुज, विहिप के नगर मंत्री संदीप भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें