फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात आने से कुछ घंटे पहले युवती की मौत

विज्ञापन
पूजा की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। शादी से कुछ घंटे पहले हादसे में घायल युवती ने दम तोड़ दिया। युवती की बरात गुरुवार को आनी थी, लेकिन इससे पहले बुधवार दोपहर वह बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन रात करीब साढ़े 11 बजे आगरा के नर्सिंग होम लेकर पहुंचे और डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर घर पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई। गुरुवार को घर से डोली की जगह अर्थी निकली।
विज्ञापन

मेरापुर क्षेत्र के गांव नदौरा निवासी शिववीर सिंह किसान हैं। इनकी पुत्री पूजा (22) की 16 जून को मैनपुरी के थाना बिछवा के गांव हविलिया से बरात आनी थी। शादी की खरीदारी करने के लिए पूजा बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे छोटे भाई प्रिंस के साथ बाइक से बाजार गई थी। वहां से लौटते समय संकिसा मार्ग पर एक कोल्ड स्टोरेज के पास पूजा बाइक से गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसको शहर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया।
हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने रेफर कर दिया। परिजन पूजा को रात करीब साढ़े 11 बजे आगरा के एक नर्सिंग होम लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शादी वाले घर में मातम छा गया। पूजा छह भाई बहनों में दूसरे नंबर की थी। उसकी मां सुंदरी देवी का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन

आ चुके थे मेहमान, घर में गूंज रहे थे मंगल गीत
बुधवार दोपहर 12 बजे तक पूजा के घर में मेहमान जुट चुके थे। हलवाई पकवान बनाने में व्यस्त थे। महिलाएं ढोलक और मंजीरा के साथ मंगल गीत गा रही थीं। पुरुष बाहर के कामों को निपटाने में लगे थे। बच्चे भी इधर-उधर उछल-कूद कर रहे थे लेकिन इसके कुछ देर बाद जो कुछ हुआ उसने सारे मंजर को ही बदल दिया। छोटे भाई प्रिंस ने फोन करके घर पर जैसे ही हादसे की सूचना दी तो हर तरफ चीखें गूंजने लगीं।
सारे काम छोड़कर घर के लोग नर्सिंग होम की ओर भागे। महिलाएं भगवान के सामने हाथ जोड़कर प्रार्थना करने लगीं। रात 11 बजे तक हर किसी को सब ठीक होने की उम्मीद थी लेकिन इसके बाद जो खबर आई उसने सबको सदमा दे दिया।
कुछ को विश्वास तक नहीं हुआ कि जिसकी बरात कुछ घंटों बाद आनी है उसकी मौत हो गई। गुरुवार को मंडप से कुछ ही दूरी पर पूजा का शव रखा था। महिलाएं विलाप कर रही थीं, जिन्हें समझाने वाले भी अपने आंसू नहीं रोक पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें