फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग में होटल संचालक समेत दो फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एक होटल में सगाई कार्यक्रम में हुई हर्ष फायरिंग के मामले में पुलिस ने होटल संचालक व घायल युवक पर मुकदमा दर्ज कर लिया। घायल का निजी अस्पताल में इलाज किया गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने गिरने से घायल होने की बात कही है।
विज्ञापन

शहर के बढ़पुर स्थित हिंदुस्तान होटल में शनिवार शाम सगाई कार्यक्रम था। वहां हर्ष फायरिंग के दौरान गंगानगर निवासी शिवम मिश्रा की जांघ में गोली लगी। इससे वह लहूलुहान हो गया था। सूचना मिलते ही चौकी पुलिस ने होटल में जानकारी की।
कोतवाल विनोद शुक्ला ने नाला मछरट्टा स्थित निजी अस्पताल में घायल से पूछताछ की, मगर वह दुर्घटना में घायल होने की बात कहता रहा। पुलिस को डॉक्टर ने गोली लगने की बात बताई। कहा कि गोली ऑपरेशन के बाद निकाली जा सकेगी।
विज्ञापन

आवास विकास चौकी प्रभारी जगदीश भाटी ने होटल संचालक और घायल शिवम पर मुकदमा दर्ज कराया। कहा कि सरकार की ओर से हर्ष फायरिंग प्रतिबंधित है। बावजूद इसके होटल में सगाई के दौरान फायरिंग की गई। इसमें गोली लगने से शिवम घायल हो गया। बता दें कि गंगानगर के ही एक युवक की कन्नौज के छिबरामऊ थाने के सिकंदरपुर से शादी तय हुई थी। वहां के लोग सगाई करने आए थे। इसी दौरान घटना हो गई।
देर रात तक होती रही नेतागिरी
घटना के बाद शहर के कई नेता मौके पर पहुंचे। कुछ मुकदमा दर्ज न होने की बात कह रहे थे। कोतवाल और डॉक्टर के सामने बैठकर काफी देर बातचीत होती रही, मगर बात नहीं बनी। देर रात मुकदमा दर्ज हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें