फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त की बहन को किया अगवा

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र एक गांव में लेनदेन के विवाद में दोस्तों के बीच खटास पड़ी तो एक ने दूसरे की बहन को अगवा कर लिया। युवती के पिता ने दो नामजद सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव के युवक की गांव ज्योना निवासी रिंकू से दोस्ती थी। युवक से रिंकू से 20 हजार रुपये उधार लिए थे। जब उधार के रुपये मांगे तो उसका दोस्त बुरा मान गया और दोस्ती में खटास आ गई। रिंकू ने अपने दोस्त को देख लेने की धमकी दे डाली। 17 अप्रैल को दोस्त की बहन अपनी मां के साथ खेत गई थी। आरोप है कि वहां रिंकू अपने साथियों के साथ बैठा था।
युवती जैसे ही खेत में घुसी रिंकू व उसके साथियों ने उसे पकड़ लिया और बाइक पर बैठाकर ले गया। युवती की मां ने घर जाकर परिजनों को जानकारी दी। बदनामी के डर से युवती के परिजनों ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद रिंकू के पिता से युवती को वापस करने के लिए कहा। उन्होंने आश्वासन तो दिया लेकिन युवती को वापस नहीं किया। इसके बाद युवती के पिता ने आरोपी रिंकू, अखिलेश निवासी ग्राम ज्योना व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें