फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में पहुंचा गेहूं, खरीद केंद्रों पर सन्नाटा

विज्ञापन
कायमगंज मंडी में बने सरकारी क्रय केंद्र पर पसरा सन्नाटा। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कायमगंज। मंडी में गेहूं खरीद तेजी से शुरू हो गई है, वहीं सरकारी खरीद केंद्रों पर छह दिन बाद भी सन्नाटा है। बताया जा रहा है कि किसान ऑनलाइन आवेदन और भुगतान में देरी के झंझट से बचने के लिए मंडी का रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन

सरकार के घोषित समर्थन मूल्य से कम कीमत मिलने के बावजूद तुरंत भुगतान के कारण भी किसान आढ़तियों को गेहूं बेच रहे हैं। यही कारण है कि अभी तक सरकारी केंद्रों की बोहनी तक नहीं हुई है। यही हाल रहे तो इस बार खरीद का लक्ष्य पूरा करना मुश्किल हो जाए
गा।
जिले भर में इस साल गेहूं खरीद के लिए 40 खरीद केंद्र खोले गए हैं। इसमें से आरएफसी के दो केंद्र कायमगंज मंडी समिति में खुले हैं। इस बार गेहूं का समर्थन मूल्य 2015 रुपये तय किया गया है। मंडी में आढ़ती किसानों से 1950 रुपये के भाव पर गेहूं खरीदकर तुरंत भुगतान कर रहे हैं। इसके चलते मंडी में प्रतिदिन 200-250 क्विंटल गेहूं की खरीद हो रही है।
विज्ञापन

अब तक आढ़ती करीब 1500 क्विंटल गेहूं खरीद भी चुके हैं। वहीं, क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा है। बुधवार को भी क्रय केंद्रों पर बैनर, मेज, कुर्सी नजर आई, लेकिन किसान एक भी नहीं दिखा।
मंडी समिति के केंद्र से प्रभारी भी नदारद थे। खरीद केंद्र (प्रथम) के प्रभारी सुधीर कुमार ने मोबाइल पर बताया कि अभी तक एक किसान ने संपर्क किया है। उसका गेहूं अमानक था। बाजार में नम गेहूं भी खरीद रहे हैं, साथ ही उन्हें रेट भी सही मिल रहा है। इससे किसान बाजार में गेहूं बेचना पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें