फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब की भूमि कब्जाकर कंपिल चेयरमैन ने बनाया गेस्टहाउस

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कंपिल चेयरमैन ने तालाब की भूमि पर कब्जा कर गेस्ट हाउस बनाया है। आदेश के बावजूद गेस्ट हाउस का ध्वस्तीकरण न कराए जाने की शिकायत गुरुवार को जिलाधिकारी से की गई। इसमें चेयरमैन व कुछ अधिकारियों के बीच मेलजोल का भी आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

कंपिल थाना क्षेत्र के गांव कमलाईपुर निवासी मुकेश चंद्र यादव ने जिलाधिकारी से शिकायत किया कि गांव पट्टीमदारी कस्बा कंपिल से सटा है। गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा कर चेयरमैन उदयपाल सिंह यादव ने गेस्ट हाउस बना लिया।
इसकी शिकायत पर जांच हुई। गेस्ट हाउस तालाब व ग्राम समाज की भूमि पर बने होने की पुष्टि हुई। तत्कालीन तहसीलदार ने 25 जनवरी 2021 को राजस्व निरीक्षक को भूमि कब्जा मुक्त कराने व 57 हजार रुपये अर्थदंड वसूलने के आदेश दिए। इसके बावजूद आदेश का पालन नहीं किया गया।
विज्ञापन

मुकेश चंद्र यादव ने आरोप लगाया कि चेयरमैन के रिश्तेदार जिले में कानूनगो है, उन्हीं की पैरवी से आदेश की फाइल दबा दी गई। चेयरमैन की कुछ अन्य अधिकारियों के साथ गहरा पैठ है। पहुंच के चलते अधिकारी आदेशों का पालन नहीं करा पा रहे हैं।
जिलाधिकारी से शिकायत के बाद चेयरमैन पर संकट के बादल गहरा गए हैं। उनकी आय से अधिक संपत्ति की जांच के लिए जांच कमेटी पहले से गठित हो चुकी है। अब गेस्ट हाउस के ध्वस्तीकरण की भी तैयारी हो रही है। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने पूर्व में हुए आदेश की आख्या एसडीएम कायमगंज से मांगी है। सरकारी भूमि को हर कीमत पर कब्जा मुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें