फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्डड्रिंक पीने बाद बिगड़ी चार की हालात

विज्ञापन
कमालगंज सीएचसी में भर्तनी रिचा। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कमालगंज। सोमवार रात में खाना खाने के बाद कोल्डड्रिंक पीने से चार लोगों की हालत बिगड़ गई। बेहोशी, दस्त व उल्टी की समस्या होने पर सुबह परिजन चारों को लेकर सीएचसी पहुंचे। यहां उनका इलाज शुरू हुआ। पता चला कि पांच लोगों ने गांव की दुकान से कोल्डड्रिंक मंगाकर पी थी।
विज्ञापन

जहानगंज थानाक्षेत्र के गांव बहोरा निवासी मीरा देवी के घर उनका नाती प्रशांत (15) रहता है। सोमवार रात करीब आठ बजे मीरा देवी ने प्रशांत से गांव में स्थित एक दुकान से कोल्डड्रिंक की बोतल मंगाई थी, जिसे मीरा देवी, प्रशांत व मीरा की भतीजी कुमकुम (16), रिचा (14) व भतीजे मिलन (13) ने पी। कोल्डड्रिंक पीने के बाद सभी बेहोश हो गए। मंगलवार सुबह करीब छह बजे कुमकुम, रिचा, मिलन व प्रशांत सोकर नहीं उठे।
इस पर परिजनों ने उन्हें उठाया तो रिचा बेहोशी की हालत में थी। कुमकुम आदि को उल्टी हो रही थी। इस पर परिजन चारों को एंबुलेंस से सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां डॉ. विकास पटेल ने चारों का इलाज किया। कुमकुम की मां संजू देवी ने बताया कि शाम को खाना खाने के बाद पुत्री व पुत्र ने जेठानी मीरा के साथ कोल्डड्रिंक पी थी। जेठानी मीरा को छोड़ चारों बच्चों की हालत बिगड़ गई। सभी चक्कर आने के बाद बेहोश हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें