फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस जमा करने के बाद भी छात्र नहीं दे सका परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानगंज। फीस जमा करने के बाद भी छात्र को कॉलेज से प्रवेश पत्र नहीं दिया गया। छात्र इंटर की परीक्षा नहीं दे सका और उसका एक वर्ष बर्बाद हो गया। पीड़ित छात्र ने थाने में कॉलेज के प्रधानाचार्य क खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव उस्मानगंज निवासी अभिलाख सिंह का पुत्र बॉबी ने गांव मधवापुर के एक इंटर कॉलेज में प्रवेश लिया था। छात्र बॉबी ने प्रवेश, स्कूल व परीक्षा फीस के 6600 रुपये प्रधानाचार्य के पास जमा कर दिए थे। प्रधानाचार्य ने बताया कि उसका इंटरमीडिएट में दाखिला हो गया है। बॉबी 24 मार्च को कॉलेज में प्रवेश पत्र लेने के लिए गया। वहां लिपिक ने बताया कि उसका दाखिला ही नहीं हुआ है।
इससे उसे प्रवेश पत्र नहीं मिलेगा। छात्र ने प्रधानाचार्य के पास जाकर इसका विरोध किया तो उन्होंने छात्र को डांटकर भगा दिया। छात्र ने प्रधानाचार्य को एक वर्ष खराब होने का हवाला दिया, लेकिन किसी ने उसकी सुनवाई नहीं की। पीड़ित छात्र ने थाने में प्रधानाचार्य के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने इस मामले में जांच के बाद कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें