अमृतपुर। सड़क दुर्घटना में मौत होने के बाद सोमवार देर रात ट्रैक्टर चालक चचेेरे भाइयों के शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। दोनों भाई ट्रैक्टर एजेंसी में काम करते थे।
गांव हरसिंहपुर गहलवार निवासी वीरेश कुमार (50) चचेरे भाई मनोज (40) के साथ छत्तीसगढ़ जनपद बिलासपुर के अभिलाषा परिसर तिफरा में किराये पर रहते थे। दोनों भाई वहां की एक ट्रैक्टर एजेंसी में चालक थे। 25 दिसंबर को दोनों भाई एजेंसी से पैदल अपने कमरे पर जा रहे थे। तभी तिफरा बस अड्डा के पास कार ने उन्हें टक्कर मार दी थी। इससे दोनों भाइयों की मौत हो गई थी। सोमवार रात को दोनों के शव गांव पहुंचे तो घर में चीत्कार मच गया। मंगलवार को दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वीरेश की पत्नी वीरवती, मां धनदेवी, चार बेटे व दो बेटियां रो-रोकर बेहाल हो गईं। मनोज की पत्नी संजो देवी व दो बेटों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
वीरेश की फाइल फोटो। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD