फर्रुखाबाद। माध्यमिक विद्यालयों का आज अवकाश रहेगा। डीआईओएस डॉ. आदर्श कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर रूट डायवर्जन किया गया है। इससे छात्र-छात्राओं को विद्यालय आने और जाने में दिक्कत होगी। छात्रों को परेशानी न हो, इससे अवकाश घोषित किया गया है।