फर्रुखाबाद। बसपा नेता अनुपम के ब्लॉक प्रमुख भाई अमित कुमार उर्फ बब्बन दुबे को उच्च न्यायालय से धोखाधड़ी के मुकदमे में अग्रिम जमानत मिल गई है। डीएम के आदेश पर मोहम्मदाबाद कोतवाली में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ था।
मैनपुरी जेल में बंद अनुपम के भाई अमित कुमार उर्फ बब्बन दुबे मोहम्मदाबाद ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख हैं। उनके खिलाफ मोहम्मदाबाद कोतवाली में डीएम के आदेश पर धोखाधड़ी रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इसमें कहा गया कि वर्ष 1999, 2002 व 2007 में अमित दुबे ने शस्त्र लाइसेंस बनवाया। इसमें फर्जी अभिलेखों का प्रयोग किया। ब्लॉक प्रमुख ने जिला एवं सत्र न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दायर की थी। सुनवाई के बाद वह खारिज कर दी गई थी। ब्लॉक प्रमुख ने उच्च न्यायालय में धोखाधड़ी के मुकदमे में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की। सुनवाई के बाद उच्च न्यायालय से ब्लॉक प्रमुख अमित कुमार उर्फ बब्बन दुबे की अग्रिम जमानत मंजूर कर दी गई।