फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर के खाते से निकल गए चार लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मोबाइल पर खाता ब्लॉक होने के मैसेज के लिंक पर क्लिक करते ही डॉक्टर के खाते से कई बार में चार लाख रुपये निकल गए। डॉक्टर ने बैंक में शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में एसपी सहित साइबर क्राइम प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला बजरिया हरलाल निवासी डॉ. वेद प्रकाश भारद्वाज का स्टेट बैंक शाखा मऊदरवाजा में बचत खाता है। 24 नवंबर को उनके मोबाइल पर खाता को ब्लॉक किए जाने का मैसेज आया। इसके नीचे एक लिंक भेेजा गया था। इस पर डिटेल भेजने के लिए कहा गया था। उस लिंक को क्लिक करने के बाद डॉक्टर ने डिटेल भेज दी। कुछ देर में ही उनके खाते से चार लाख रुपये कई बार में निकाल लिए गए। रुपये निकलने के मैसेज आने के बाद डॉक्टर ने कस्टमर केयर पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज करने के बाद कस्टमर केयर की ओर से एटीएम कार्ड ब्लॉक कर दिया गया। इसके बाद डॉक्टर ने बैंक जाकर उस एकांउट को भी बंद करा दिया। इस मामले में थाने में तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
शुक्रवार को वेद प्रकाश ने एसपी व साइबर क्राइम प्रभारी को संबोधित प्रार्थना पत्र एएसपी अजय प्रताप को दिया। एएसपी ने इस मामले में जांच कर कार्रवाई करने के आदेेेेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें